
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
विभाजन के शिकार हिंदू-सिख परिवारों के लिए सीएए के जरिये नागरिकता दिए जाने का प्रयास किया : मोदी
विभाजन के शिकार हिंदू-सिख परिवारों के लिए सीएए के जरिये नागरिकता दिए जाने का प्रयास किया : मोदी
नयी दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने विभाजन के शिकार हिंदू एवं सिख परिवारों को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के माध्यम से नागरिकता देने का मार्ग बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने पहले सिख गुरु नानक देव की 553वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान वह विशेष अरदास में भी शामिल हुए।.
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज दुनिया जिस मुश्किल दौर से गुजर रही है उसमें गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मशाल की तरह नयी दिशा देने का काम कर रही हैं।.











