Advertisement

ग्राम तेतलखुटी में राम नाम का यज्ञ प्रारंभ।

विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेतलखूटी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया गया है।सर्वप्रथम 5:15 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया गया एवं दुदंभी घंट बाध्य के साथ गांव में भ्रमण कर कलश जलाभिषेक किया गया। चैत्र कृष्ण पक्ष 11 दिनांक 28 मार्च 2022 दिन सोमवार प्रातः 7:45 बजे महामंत्र नाम प्रारंभ किया जायेगा इस राम नाम का महामंत्र चैत्र कृष्ण पक्ष 13 दिनांक 30 मार्च 2022 दिन बुधवार प्रातः 7:45 बजे तक महामंत्र नाम समापन पूर्णाहुति एवं नगर संस्कृतन दही हांडी फोड़ समारोह किया जाना है यह राम नाम का यज्ञ 16 प्रहरी ग्राम तेतलखुटी में पिछले 12 वर्षों से चली आ रही है यह राम नाम का यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिलती है एवं इस भव्य कार्यक्रम को देखने आस पास के ग्रामीण जन बहुतायत संख्या में पहुंचकर भगवान राम नाम का रस पान कर जीवन को सफल बना ते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57