छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्य

दिनों में जिले के 1791 लोगों ने कराया आनलाईन पंजीयन, : छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को 'छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का होगा आयोजन,

प्रतिभागी 15 जून 2021 तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन,

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सभी पंजीयनकर्ताओ को मिलेंगे डिजिटल प्रणाम पत्र

जाँजगीर-चाम्पा/9 जून 2021/21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास में शामिल होने दो दिनों में जांजगीर-चांपा जिले के 1791 लोगों ने आनलाइन पंजीयन कराया है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले ”छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन” को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारम्भ होने के दो दिन में ही जांजगीर-चांपा जिले के एक हजार 791 लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए पंजीयन करवा लिया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी 15 जून 2021 तक

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कर सकते है।

सभी पंजीयनकर्ताओ को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग #yogwithchhattisgarh के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!