Uncategorized

15 से 18 वर्ष के 1 लाख 4 हजार 165 हितग्राहियों का कोविड टीकाकरण सोमवार 3 जनवरी से।

15 से 18 वर्ष के 1 लाख 4 हजार 165 हितग्राहियों का कोविड टीकाकरण सोमवार 3 जनवरी से
स्कूलों में  शिविरों के माध्यम से लगाए जाएंगे कोविड के टीके
जांजगीर-चांपा, 02 जनवरी, 2022कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के हितग्राहियों को 3 जनवरी सोमवार से कोविड के टीके लगाए जाएंगे।
 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों  के टीकाकरण के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिविर  आयोजित किए जाएंगे।  शिविर में 18 साल से अधिक आयु के हितग्राही भी प्रथम और द्वितीय खुराक का टीकाकरण करवा सकेंगे।
​​​​​​य़ह पढ़े :- गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरिएंट की रोकथाम की तैयारियों पर दूरभाष से बातचीत कर ली जानकारी
     कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने 3 जनवरी सोमवार से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान का  व्यापक प्रचार-प्रसार  के निर्देश दिए हैं। जांजगीर-चांपा जिले में लगभग 1,04,165 किशोर-किशोरियों को कोविड से सुरक्षा के टीके लगाए जाएंगे। किशोर-किशोरियों के लिए केवल को-वैक्सीन टीके का ही विकल्प रहेगा।
जन्मदिन विशेष:- महाराज कुमार चण्डिकेश्वर शरण सिंहदेव 02.01.1914 जन्मदिन,कुमार_साहेब के नाम से लोकप्रिय एवं विख्यात”सरगुज़ा स्टेट”के स्टेट कौन्सिल के डेव्हलपमेंट मेम्बर रहे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को तीसरी खुराक का टीकाकरण 10 जनवरी से –

     स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी जैसे हार्ट डिसीज़, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन, किडनी डिसीज़, हीमोडायलिसिस, कैंसर, सिकलसेल, एचआईवी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक के लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक (प्रीकॉशन डोज) दी जाएगी। इस वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, उन्हें तीसरी खुराक दी जाएगी।
​​​​​​​ य़ह पढ़े:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को राजनांदगांव जिले के छुईखदान-गण्डई क्षेत्र को देंगे 59 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!