Advertisement

पूर्वोत्तर दिल्ली में युवक की गोली मारकर हत्या

पूर्वोत्तर दिल्ली में युवक की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 28 मई पूर्वोत्तर दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 19 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात 10 बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली कि गली नंबर-21, बी-ब्लॉक, श्री राम कॉलोनी में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जांच करने पर उसके सीने पर गोली लगने का निशान पाया गया। अधिकारी ने बताया कि उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान श्रीराम कॉलोनी निवासी सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था।

मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर एक संदिग्ध को चिन्हित कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57