Advertisement

छत्तीसगढ़: आम रास्तों पर अपना हक जमा रहे हैं नक्सली…दंतेवाड़ा से राजनांदगांव जाने वाले मार्ग पर लगाए चेतावनी भरे बैनर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में अब नक्सलियों ने लोगों को आम रास्तों पर ना चलने की चेतावनी देना शुरू कर दी है. ऐसे में जनता परेशान हो रही है. दंतेवाड़ा जिले के पुसनार थाना क्षेत्र के मालेवाही में बीच सड़क पर नक्सलियों ने बैनर टांगकर उस रास्ते से आवागमन ना करने की चेतावनी दी है. माओवादियों की पूर्वी बस्तर डिवीजनल कमेटी ने बैनर पोस्टर में आम लोगों और व्यापारियों को पल्ली बारसूर मार्ग पर वाहन ना चलाने की बात लिखी है. यह मार्ग निर्माणाधीन अवस्था में है और दंतेवाड़ा से राजनांदगांव तक की दूरी कम समय में पूरी करने के लिए बनाया जा रहा है. Also Read – छत्तीसगढ़ में आज 16,750 नए कोरोना मरीज, 197 लोगों की हुई मौत मगर नक्सली सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं और इसलिए इस मार्ग का उपयोग ना करने की चेतावनी दे रहें है. बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में सड़कों के माध्यम से शहरों को जोड़ने का काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है. मगर नक्सली अपने वर्चस्व वाले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्यों का जमकर विरोध करते हैं. उसी में दंतेवाड़ा से राजनांदगांव तक बनाई जा रही ये सड़क भी शामिल है. माना जा रहा है कि नक्सलियों ने अपना अधिकार क्षेत्र कम होने की आशंका के चलते इस तरह के बैनर पोस्टर सड़क पर लगाए हैं. हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मालेवाही पहुंची और उक्त बैनर पोस्टर जब्त कर लिए. मगर नक्सलियों के इन बैनर और पोस्टरों के चलते इलाके में दहशत का माहौल है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रिपोर्ट= बस्तर से पवन नाग की खास रिपोर्ट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57