गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

गरियाबंद : भक्त माता कर्मा जयंती व समाजिक समरसता सम्मेलन में शामिल हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

आपसी भाई चारा व सद्भाव ही सामाजिक समरसता है- ताम्रध्वज साहू

गरियाबंद : भक्त माता कर्मा जयंती व समाजिक समरसता सम्मेलन में शामिल हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

किसी भी समाज की अच्छाई को स्वीकार करें
जिला साहू संघ द्वारा ग्राम बासीन में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन में मुख्य अतिथि की आसन्दी में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद चुन्नी लाल साहू एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एवम विधायक अमितेश शुक्ल ने किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, लक्ष्मी साहू,शांतनु साहू, साहू समाज के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सभी समाज मिलकर काम करें तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि समाज को एक दूसरे समाज से सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए।जहां भी सीखने का अवसर मिले तो समाज को अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते पर अनुसरण करने से समाज का विकास सुनिश्चित है। श्री साहू ने कहा कि समाज के अंदर राजनीति नही होना चाहिए। संगठन की मजबूती की दिशा में कार्य किया जाए। समाज के रूढ़िवादी, आडम्बर और परम्परा को भी जड़ से समूल नष्ट करने की आवश्यकता है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ बेटियों की सुरक्षा और सम्मान करना चाहिये। आज शिक्षा और नौकरी के साथ लोगो को एक अच्छा इंसान बनने की जरूरत भी है। आपस मे भाई चारा बना कर और सदभाव से रहना ही सच्ची समरसता है।
सांसद श्री चुन्नी लाल साहू ने कहा कि साहू समाज ने प्रदेश में सर्वप्रथम सामूहिक विवाह का आयोजन करके एक नया मिसाल प्रस्तुत किया है। आज का आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक है। राजिम मेला इसका आयोजन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि साहू समाज आज अन्य समाज के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहा है।
राजिम विधायक अमितेष शुक्ल ने कहा कि किसी क्षेत्र के विकास के लिए सामाजिक समरसता जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजिम क्षेत्र सामाजिक समरसता का उदाहरण है। उन्होंने सभी समाज को मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए आगे आने का आग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!