Advertisement

होटल प्रबंधन संस्थान रायपुर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु युवाओं के लिए सुअवसर

कोण्डागांव: होटल प्रबंधन संस्थान रायपुर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु युवाओं के लिए सुअवसर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कोण्डागांव, 22 जुलाई 2022 इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट नवा रायपुर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। यदि किसी ने कभी भी होटल उद्यम क्षेत्र में एक प्रोफेशनल होने का सपना देखा है और उसे जानने-समझने तथा विकसित करने की कोशिश की है। तो इस संस्थान के माध्यम से ऐसे युवक-युवतियां विशेषज्ञता और समझ हासिल करने तथा सही दृष्टिकोण एवं दक्षता विकसित करने हेतु वर्तमान में डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते है। जिसके तहत् त्रिवर्षीय बीएससी हॉस्पीटिलीटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन की 60 सीट और एक वर्षीय डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन की 60 सीट तथा डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सर्विस सहित डिप्लोमा इन हाऊस कीपिंग ऑपरेशन की 40-40 सीट में प्रवेश लिया जा सकता है।
ज्ञातव्य है कि इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट नवा रायपुर वर्ष 2020 में इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी के सहयोग से संचालित राष्ट्रीय होटल प्रबन्धन परिषद से सम्बद्ध राज्य का एकमात्र संस्थान है। प्रदेश में आतिथ्य उद्योग तीव्र गति से बढ़ रहा है और इस क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए कुशल युवाओं की आवश्यकता है। राज्य शासन द्वारा उक्त संस्थान के माध्यम से युवाओं के कौशल उन्नयन सहित विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण ज्ञान, उपयुक्त दृष्टिकोण और व्यावसायिक कौशलयुक्त उन्हे आतिथ्य उद्योग की आवश्यकतानुरूप प्रशिक्षित करना है ताकि इन युवाओं को होटल, रेस्टारेंट, संस्थागत खानपान, औद्योगिक खानपान प्रतिष्ठान आदि मंे रोजगार सुलभ हो सके। उक्त संस्थान के माध्यम से डिप्लोमा कोर्स के छात्र-छात्राओं को भोजन और बेवरेज सर्विसेस प्रस्तुत करना, आतिथ्य सत्कार, खाद्य एवं बेवरेज सर्विसेस की प्रस्तुतिकरण संबन्धी व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, कार्य के दौरान अकस्मात परिस्थितियों से सामना करने एवं समाधान के तरीके ईत्यादि के बारे में अवगत कराया जाता है। इसके साथ ही रिसेप्शन एवं फ्रंट डेस्क, कक्ष आरक्षण, सेल्स एवं मार्केटिंग, हाऊसकीपिंग ईत्यादि प्रक्रियाओं में प्रशिक्षित किया जाता है। होटल प्रबन्धन संस्थान नवा रायपुर में छात्र-छात्राओं के तकनीकी ज्ञान को विकसित करने हेतु सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, उनकी प्रस्तुतिकरण हेतु सुसज्जित कमरे और उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला आयोजन की व्यवस्था सुलभ है। इस संस्थान में युवक-युवतियों के लिए पृथक-पृथक छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में अधिकतम 3 वर्ष की छूट दी जाती है। इस होटल प्रबन्धन संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबन्धी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श के लिए आगामी 05 अगस्त 2022 तक कार्यालय सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोण्डागांव में संपर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57