ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

धर्मांतरण कराने वालों को भूपेश सरकार का संरक्षण – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। डी लिस्टिंग को लेकर हो रहे आंदोलन में भाजपा की भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि उनकी कांग्रेस पार्टी ही आदिवासियों के धर्मांतरण कराने वालों को प्रश्रय देती है। इसीलिए वो डी लिस्टिंग को लेकर आंदोलित आदिवासियों के आंदोलन पर उंगली उठा रहे है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही नही अपितु देश भर आदिवासी अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए चिंतित है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो धर्म परिवर्तन करके अपनी आस्था,अपनी संस्कृति,अपने संस्कारों और अपनी परंपराओं को परिवर्तित करने के बाद भी आदिवासियों की सुविधाएं ले रहे हैं। आदिवासियों के अधिकारों को छीन रहे हैं। इसी बात के विरोध में पूरे देश का आदिवासी समाज आक्रोशित है, आंदोलित है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि बस्तर में ही 50 से ज्यादा आंदोलन डी लिस्टिंग को लेकर चल रहे है। नारायणपुर की घटना भी इसी का परिणाम है। बस्तर में कई जगह हालत ये है कि आदिवासी समाज अपने श्मशान घाटों में धर्म परवर्तित कर ईसाई बने लोगों को दफनाने की जगह नहीं दे रहा है। यह एक गंभीर समस्या बनकर सामने आई है।

बृजमोहन ने कहा कि मुझ लगता है पूरे देश का आदिवासी समाज आज डी लिस्टिंग पर आंदोलित है। परंतु कुछ स्वार्थी तत्व और पूर्व में रही सरकारों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए आदिवासी समाज को तोड़ने के लिए धर्मांतरण का कुचक्र चलाया है।

भूपेश को सपने में भी आरएसएस भाजपा दिखती है

उन्होंने कहा कि आजकल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को सपने में भी आरएसएस और भाजपा दिखने लगी है। वो अपनी गलतियों को देखें किस प्रकार से आदिवासियों के अधिकारों को छीन रहे हैं। बृजमोहन ने आरोप लगाया की आदिवासियों की परंपराओं को नष्ट करने वाले लोगों को कांग्रेस सरकार प्रश्रय दे रही है। मुख्यमंत्री सही मायने में आदिवासियों के हितैषी है तो उन्हें डी लिस्टिंग पर आंदोलित आदिवासी समाज का समर्थन करना चाहिए।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!