माकस आदी अमावस्या पर राणी सती दादी की की मंगल आरती मे उमड़ी महिलाएं

माकस आदी अमावस्या पर राणी सती दादी की की मंगल आरती मे उमड़ी महिलाएं

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर-माकस आदी अमावस्या के पवन पर्व पर श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया जिसमे अग्र परिवार की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जानकारी के अनुसार स्थानीय अग्रसेन भवन में आयोजित उक्त आयोजन में शक्ति से पधारे संतोष महंत एवं उनकी टीम द्वारा दादी राणी सती दादी का जीवनी पर संगीतमय प्रकाश डाला ।महिलाओं ने सोलह सिंगार कर अपनी आराध्य देवी से जीवन पर्यंत सौभाग्यवती बनने का आशीर्वाद प्राप्त किया ।आज दोपहर 3 बजे से देर रात तक भजन कीर्तन आरती का आयोजन रखा गया है। जिसने नगर के समस्त अग्र बंधुओं की महिलाओं ने भारतीय लिबास एवं सोलह सिंगार कर सती दादी की चरणों में माथा टेका।
उक्त संबंध में महिला मंडल की अनीता गोयल एवं कांता गोयल ने रानी सती दादी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सती दादी का जन्म 1338 कार्तिक शुभ मंगलवार रात 12 बजे हरियाणा प्रांत के अग्रवाल वंश में घुरसमाल जी कि यहां हुआ था। दादी जी का महामनगर के ढोकवा जन्म स्थान है।दादी जी गोयल गोत्र से है । पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दादी महाभारत काल में अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु की वीरगति के बाद उनकी धर्मपत्नी उत्तरा जी को भगवान श्री कृष्ण ने यह वरदान दिया था कि कलयुग में तुम नारायणी के नाम से जानी जाएगी और लोग तुम्हे सती दादी के नाम से जानेंगे और इसी नाम विख्यात होगी। मारवाड़ी समाज की कुलदेवी के रूप में रानी सती देवी को पूजा जाता है। रानी दादी जी के कृपा से अग्र बंधुओं पर कृपा बरसती रहती है। हम सब महिलाएं दादी जी की आराधना साधना प्रार्थना में सौभाग्यवती बने रहने का आशीर्वाद के लिए मंगल पाठ करते है।आज इस आयोजन में सरला गर्ग, अनीता गोयल, कांता गोयल, सुशीला जिंदल, विमला जेडी ,भावना मित्तल, उमा दनोदिया ,मीना अग्रवाल, ज्योति सिंघल, सोनू गोयल ,मधु , रश्मि गर्ग, सोनिया सिंगल, अनीता मित्तल, वर्षा अग्रवाल ,प्रीति गोयल आदि अग्र परिवार की महिलाएं मंगल पाठ में शामिल थी।