फसल सत्यापन करने अफसर पहुंच रहे खेत…………

फसल सत्यापन करने अफसर पहुंच रहे खेत…………

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
P.S.YADAVब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी किसानों द्वारा लगाए गए फसल की जांच करने खेतां तक पहुंच रहे हैं। किसान द्वारा रकबे में लगाए गए फसल की सत्यापन के पश्चात ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्टि की जाएगी जिसके आधार पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ किसानों को मिलेगा।
सोमवार को अपर कलेक्टर एएल ध्रुव एवं उप संचालक कृषि एमआर भगत  मैदानी अमलो के साथ ग्राम करजी व कंठी में फसल का सत्यापन किया गया। यहां धान के बदले अन्य फसल के रूप में किसान के द्वारा सुगंधित धान जीराफूल  की खेती की गई है।  राज्य शासन के द्वारा किसानों को धान के बदले अन्य फसल व सुगंधित धान लगाने पर प्रति एकड़ 10 हजार रुपये कृषि आदान सहायता के रूप में दी जाएगी।