
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
प्रिटोरियस की जगह जानसेन दक्षिण अफ्रीकी टीम में
प्रिटोरियस की जगह जानसेन दक्षिण अफ्रीकी टीम में
जोहानिसबर्ग, 12 अक्टूबर/ बायें हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह घोषणा की। .
इस 22 वर्षीय तेज गेंदबाज को ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस की जगह टीम में लिया गया है जो भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में हार के दौरान चोटिल हो गए थे।.











