नगर निगम क्षेत्र के राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की बैठक

नगर निगम क्षेत्र के राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की बैठक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अम्बिकापुर/नगर निगम क्षेत्र के राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की बैठक जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव के मुख्य आतिथ्य,श्रम कल्याण मण्डल अध्यक्ष शफी अहमद की अध्यक्षता में हुई। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक शैलेन्द्र प्रताप सिंह,हेमन्त तिवारी, सैय्यद अख्तर,दुर्गेश गुप्ता,आशीष वर्मा थे।
जिपं अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने युवा मितानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाया है।अपने वार्ड में युवाओ को जोड़ने के बेहतर माध्यम है। हर वार्ड में बीस से तीस लोगो की टीम है,आप सब मिलकर बेहतर कार्य कर सकते हैं।योजना के तहत एक वर्ष में 4 किश्तों में एक लाख रुपये मिलना है।पचास प्रतिशत राशि खेल पर, 30%सांस्कृतिक गतिविधियों में और बीस प्रतिशत अन्य कार्यो में व्यय किया जाना है। उन्होंने वार्डो में रक्तदान शिविर आयोजित करने प्रोत्साहित किया।रक्तदान शिविर के लिए सारी व्यवस्था रेडक्रॉस से की जाएगी। श्रम कल्याण मण्डल अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि युवा मितान सरकार के अंग है।सरकार के योजनाओं से वार्ड के लोगो को जोड़ने की जिम्मेवारी आपकी है। उन्होंने निगम के अधिकारियों निर्देशित किया रायुमि क्लब की आगामी गतिविधियों की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने क्लब के उद्देश्य और गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। संचालन नीतीश चौरसिया एवम निक्की खान और आभार प्रदर्शन रजनीश सिंह ने किया। इस दौरान उत्तम राजवाड़े, गुरप्रीत सिद्धू, शुभम जायसवाल,अविनाश ठाकुर, चन्द्र प्रताप सिंह, निखिल विश्वकर्मा, राजा तिवारी, विकास केशरी सहित राजीव युवा मितान क्लब से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

सिंहदेव उठाएंगे ड्रेस का खर्च
राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया क्लब के सदस्यों को गणवेश के रूप में टी-शर्ट दिया जाना है। टी शर्ट का खर्च क्लब को वाहन करने का प्रावधान है। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर शहर के राजी हुआ मितान के सभी 12 सौ 66 सदस्यों को अपनी ओर से टीशर्ट प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने क्लब की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी