Advertisement

UP में विद्युत उपभोक्ताओं को मिल सकता है एक और झटका, बिजली कनेक्शन लेना भी महंगा होगा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को एक और झटका लग सकता है. बिजली की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव तो पहले ही विद्युत नियामक आय़ोग को बिजली कंपनियों की ओर से दिया जा चुका है. इसके बाद नया बिजली कनेक्शन भी महंगा होने जा रहा है. नया बिजली कनेक्शन 20% तक महंगा हो सकता है. इस संबंध में पावर कारपोरेशन ने विद्युत नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल किया है.

उपभोक्ताओं को एक और झटका मिल सकता है. इस संबंध में 25 जनवरी को कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा होगी. प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही कनेक्शन महंगा होगा. वर्तमान दरों की तुलना में 20% तक अधिक दाम देने होंगे. 25 जनवरी को सप्लाई कोर्ट रिव्यू पैनल सब कमेटी बैठक की. हालांकि उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बिजली बिल में 23 फीसदी तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पहले ही दिया गया है. इससे विद्युत उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है. 50 पैसे से 1.25 रुपये प्रति यूनिट की बिजली दरें बढ़ सकती हैं. घरेलू बिजली उपभोक्ता और कामर्शियल पावर कंज्यूमर के लिए ये मुश्किल भरा होगा. बिजली कंपनियां राज्य विद्युत नियामक आय़ोग को बढ़ोतरी का प्रस्ताव दे चुकी हैं.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57