Advertisement

KISS करते समय आंखें क्यों हो जाती है बंद? मनोवैज्ञानिकों ने किया खुलासा, सामने आई ये वजह…

नई दिल्लीः सोशल मीडिया में आपने एक दूसरे को किस करते हुए कई तस्वीरें देखी होगी. इन तस्वीरों में से कई को हम अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी करते है. लेकिन क्या आपने गौर किया है कि इन फोटो में किस करने वाले की आंखें क्यों बंद हो जाती है?. अक्सर यह देखा गया है कि किस करने वालें की आंखें बंद हो जाती है. इसके पीछे की वजह शायद ही कोई जानता हो. पर अब शोधकर्ताओं ने इसके पीछे की वजह पकड़ ली है. जी हां, चुंबन यानि ‘किस’ करते समय हमारी आंखों के बंद होने के पीछे की वैज्ञानिक वजह का पता चल चुका है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वैज्ञानिक कारणः मनोवैज्ञानिकों के अनुसार किस करते समय दिमाग एक साथ दो चीजों पर फोकस नहीं कर पाता. मतलब अगर दिमाग को किस करते समय आंखों के द्वारा प्राप्त संकेतों पर भी ध्यान देना पड़े, तो उसके लिए यह मुश्किल होता है. इससे दिमाग की सेंसेशन प्रक्रिया में बाधा आने लगती है, जिसके कारण आंखें बंद हो जाती है.

भावनात्‍मक कारणः  किस करके लोग एक दूसरे के करीब होने को महसूस करते हैं और महसूस कराना चाहते हैं. वह किस से अपने पूरे साथ, सहयोग और सुरक्षा का अहसास पार्टनर के भीतर उतार देना चाहते हैं. एक दूसरे में खोकर दुनिया भूल जाना चाहते हैं. आंखे खुली होने पर बाहरी चीजें और आवाजें उनका ध्‍यान भटका सकती हैं इसलिए किस करते समय लोग आंखें बंद कर लेते हैं.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57