छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बेरला में दिलाया गया मतदान शपथ

बेरला में दिलाया गया मतदान शपथ

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – जिला अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 में कई मतदान केन्द्रों में मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत से कम रहा था, भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचनों में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने यथा संभव प्रयास कर रही हैैं। जिले में मतदान प्रतिशत वृद्धि किये जाने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 28/03/2024 हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में नगर पंचायत बेरला प्रांगण में वृहद् स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे एक साथ नगर पंचायत के अधिकारी द्वारा वृहद् संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाताओ को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी पाइंट बनाया गया था जिसमें नागरिकों ने अपनी सेल्फी ली। नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे ने बताया कि महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की सूचना हेतु निकाय में पिछले 3 दिन से लगातार मुनादी कराया गया था तथा कार्यक्रम में शामिल होने महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित भी किया गया था। कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता का पालन सख्ती से किया गया इसमें किसी भी प्रकार के राजनीती प्रभावी व्यक्तिओं को शामिल नहीं किया गया था। मतदाता शपथ कार्यक्रम के दौरान 350 महिलाओं एवं 150 पुरुषों ने शपथ ली। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री पिंकी मनहर, तहसीलदार सुभाष शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जागेंद्र साहू, नायब तहसीलदार चंद्रकांत राही एवं सुश्री राजश्री पांडे, रजिस्ट्रार श्रीमती भारती शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनीष दुबे, सहायक अभियंता मयंक राठौड़, नगर पंचायत के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाग लिया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!