
Sarkari Naukari 2023 : 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, WCL ने निकाली भर्ती, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ
युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 135 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
माइनिंग सरदार के 107 और सर्वेयर के 28 पदों पर भर्ती होगी।
आयु सीमा( age limit)
भर्ती प्रक्रिया में 18 से 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस( selection process)
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जो कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा का टाइम 90 मिनट का रहेगा।
सैलरी ( salary)
माइनिंग सरदार के पद पर सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 31,852 रुपए और सर्वेयर के पद पर 34,391 रुपए सैलरी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
135 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1180 रुपए शुल्क देना होगा।
कैसे करें आवेदन( how to apply)
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाएं।
अब संबंधित पद के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
अब मेल आईडी आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करें।












