Advertisement

किसान कांग्रेस का स्थगित वर्चुअल धरना प्रदर्शन आज—- महेंद्र यादव*

*किसान कांग्रेस का स्थगित वर्चुअल धरना प्रदर्शन आज—- महेंद्र यादव*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

डोंगरगांव. जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने बताया की छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया जी ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ,प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री एवं प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला जी , जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी पंकज शर्मा जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी जी के आह्वान पर केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा रसायनिक उर्वरक खाद की मूल्य वृद्धि को लेकर किसानों की हक की लड़ाई के लिए 15 मई को वर्चुअल धरना प्रदर्शन आयोजित की गई थी l इसी बीच 15 मई को ही सुबह किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला जी के पिताजी डॉक्टर अरुण शुक्ला जी का आकस्मिक निधन समाचार प्राप्त हुआ, जिसके कारण वर्चुअल धरना प्रदर्शन स्थगित कर दी गई थी , जिसे पुनः 17 मई सोमवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, वर्चुअल धरना प्रदर्शन मे कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ जन एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी जिलाअध्यक्ष/ ब्लॉक अध्यक्ष/ किसान कांग्रेस/ युवा कांग्रेस/ एन एस यू आई /महिला कांग्रेस/ सेवादल/ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ/ अल्पसंख्यक आयोग/ त्रिस्तरीय पंचायती राज जिला पंचायत/ जनपद पंचायत/ नगरी निकाय/ के समस्त पदाधिकारी अपने अपने घरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए वर्चुअल धरना प्रदर्शन कर केंद्र कि मोदी सरकार का विरोध करेंगे lएवं रसायनिक उर्वरक खाद के दामों के बेतहाशा वृद्धि को वापस लेने हेतु प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर एवं स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे lयादव ने कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की आम जनता का रोजगार कृषि पर आधारित है वर्तमान में देश कोरोना जैसे वैश्विक महामारी की दंश झेल रही है l ऐसे हालात में भी केंद्र कि मोदी सरकार किसानों के साथ लगातार अन्याय कर रही है, किसानों के साथ छलावा कर फिर से एक बार केंद्र की मोदी सरकार ने रसायनिक खाद की कीमतों में डेढ़ से दोगुना वृद्धि कर अपनी किसान विरोधी मानसिकता को उजागर किया है, जो कि किसानों के साथ सरासर अन्याय है ,ऐसी स्थिति में देश के किसानों के सामने खेती को लेकर बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है , यादव ने कहा की रसायनिक खाद के दाम कम नहीं होने पर किसान कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट=======

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57