जगदलपुर

स्वरोजगार स्थापित कर लोकेश 05 अन्य युवाओं को दे रहे रोजगार

स्वरोजगार स्थापित कर लोकेश 05 अन्य युवाओं को दे रहे रोजगार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के बाद उद्यम शुरू कर परिवार को बनाया आत्मनिर्भर

जगदलपुर/जगदलपुर शहर के गीदम रोड तेतरखुटी निवासी नवयुवक लोकेश साहू अपनी हायर सेकंडरी की पढ़ाई के बाद शासन की स्वरोजगार योजना से लाभान्वित होकर आज अपने 05 सदस्यीय घर-परिवार को आत्मनिर्भर बना चुके हैं। यही नहीं लोकेश अपने अगरबत्ती और धूपबत्ती उद्यम में 05 अन्य युवाओं को रोजगार देकर जॉब प्रोवाइडर बन गए हैं। लोकेश बताते हैं कि पढ़ाई करते समय से ही उनकी दिलचस्पी स्वरोजगार में रही है। सोशल मिडिया व रायपुर-बिलासपुर शहरों में अगरबत्ती निर्माण कार्य को देखकर सोचा कि बड़े शहरों में तो इस कार्य की अधिकता है, लेकिन छोटे जगहों पर यह काम नहीं है। आम लोगों की नियमित उपयोग और मांग के मद्देनजर बस्तर क्षेत्र में इस उद्यम की संभावना देखकर मुझे यह व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रेरणा मिली, जिससे मुझे मार्केटिंग के अवसर के साथ ही अच्छा फायदा भी हो सके। लोकेश ने उद्यम स्थापित करने की ठानी, परन्तु पूंजी की समस्या उसके सामने खड़ी थी। तभी उनके एक रिश्तेदार ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर में संचालित स्वरोजगार योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में बताया। इसके बाद उसने कार्यालय में आकर योजना की जानकारी ली तथा सपना साकार होता देख बहुत उत्साहित हुए। उन्होंने कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर ऑनलाइन आवेदन करवाया। कार्यालय द्वारा उनका आवेदन पंजाब नेशनल बैंक अनुपमा चौक जगदलपुर में वर्ष 2023-24 में प्रेषित किया गया। बैंक शाखा द्वारा उन्हें 10 लाख 50 हजार रुपए ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया। शासन की तरफ से योजनांतर्गत उन्हें 25 प्रतिशत करीब 02 लाख 62 हजार रुपए का अनुदान भी प्रदान किया गया। लोकेश उक्त योजनांतर्गत सहायता प्राप्त होने पर तुरंत ही अपना उद्यम शुरू कर अब उसे पूरी लगन एवं मेहनत के साथ संचालित कर रहे हैं। अपने उत्पाद को बस्तर जिले के साथ ही समीपवर्ती दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में भी आपूर्ति कर रहे हैं, जिससे अच्छी आमदनी हो रही है। लोकेश ने बताया कि अपने इस उद्यम के जरिए 05 सदस्यीय परिवार में खुशहाली है। अपने बेटे ईशरीत को शहर के नामी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा रहे हैं। बैंक की किश्त भी नियमित तौर पर अदा कर रहे हैं और अब बैंक ऋण भी करीब 02 लाख रुपए ही जमा करना शेष है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लोकेश सरकार की उक्त स्वरोजगार योजना से लाभान्वित होकर अब बहुत खुश हैं और इस योजना से सहायता देने के लिए सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। लोकेश की उक्त उद्यम के साथ ही चायपत्ती, ड्रायफ्रुट और मसाले का कारोबार भी संचालित कर रहे हैं, जिससे शहर के 05 अन्य युवा भी रोजगार पाकर अपने परिवार के भरण-पोषण में मदद दे रहे हैं और वे भी लोकेश को धन्यवाद देते हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!