राज्य

उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर: रेप के करीब 25 साल बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है|

रमेश सागर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है| यहां रेप के करीब 25 साल बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है| महिला ने दो सगे भाइयों के खिलाफ अपने साथ हुई घिनौनी वारदात को लेकर केस दर्ज कराया| महिला का आरोप है कि दो सगे भाइयों ने उसके साथ तब रेप किया था जब उसकी उम्र मात्र 12 साल थी| 13 साल की उम्र में उसने एक बेटे को जन्म दिया|महिला ने बच्चे को बदनामी के डर से किसी दंपति को पालने के लिए दे दिया था|उसके बाद परिवारवालों ने पीड़िता की शादी कर दी| फिर पति को इस घटना की भनक लग गई| शादी के 6 साल बाद उसने महिला से नाता तोड़ दिया|
 जब बेटा बड़ा हुआ तो उसने अपनी मां से पिता का नाम पूछा| महिला ने अब इंसाफ के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है| महिला ने एफआईआर में कहा है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है और पूरा परिवार बिखर चुका है|  पीड़िता ने वारदात की हकीकत को सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की भी गुहार लगाई| कोर्ट के आदेश पर थाने में रेप की एफआईआर दर्ज की गई |

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!