Advertisement

अधिवक्ता संघ के कोष में नोटरी रमेश शर्मा ने किया लाख रुपये का सहयोग*

*अधिवक्ता संघ के कोष में नोटरी रमेश शर्मा ने किया लाख रुपये का सहयोग*

*जरूरतमंदों की सहायता के लिये साथियों से आगे आने की अपील*

रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नोटरी रमेश शर्मा ने कोरोना महामारी की इस घनघोर आपदा काल मे सम्पूर्ण मानवता का परिचय देते हुए जिला अधिवक्ता संघ को नगद एक लाख रुपये सहर्ष दान करने की घोषणा की है ।

नोटरी एवं अधिवक्ता श्री शर्मा ने संघ को प्रेषित पत्र में उक्ताशय का आग्रह करते हुए लिखा है कि संक्रमण के चलते लगे लॉक डॉउन की वजह से वकीलों का काम-काज न केवल बुरी तरह से प्रभावित हुआ है वरन आर्थिक क्षति की मार झेलते हुए बहुसंख्य साथियों की माली हालत भी काफी बिगड़ चुकी है । ऐसे विपदाकाल में उन्हें राहत पहुंचाने के लिए ना तो संघ के पास कोई फण्ड है और ना ही आर्थिक मदद की कोई वैकल्पिक व्यवस्था । मैं इस तथ्य से भिज्ञ हूं कि मेरे द्वारा प्रदत्त यह किंचित राशि संघ के सभी सदस्यों के लिए सर्वथा अपर्याप्त है किंतु फिर भी यह राशि संघ के जरूरतमंद सौ सदस्यों को एक-एक हजार रुपये की शक्ल में मुहैया हो ताकि आथिर्क मार से मिले उनके जख्मों पर मरहम का एक फाहा स्वरूप राहत प्रदान कर सके ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

श्री शर्मा ने संघ को यह सुझाव भी दिया है कि सभी सक्षम सदस्य संघ के कोष में अपनी क्षमतानुसार आथिर्क योगदान करें तो संघ के फण्ड से असहाय साथियों की आर्थिक मदद कर उनके परिवारों को आंशिक ही सही तात्कालिक राहत तो दे ही सकते है ।

उन्होंने साथियों से सहृदयतापूर्वक आगे आने की अपील करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रज्जवलित इस होम में क्षमतानुसार अपनी समिधा अर्पित करने विनम्र आग्रह किया है साथ ही यह उम्मीद जताई है कि साथी अधिवक्तागण उनकी इस अपील को अवश्य ही किसी खातिर में लेंगे ।

गौरतलब है कि श्री शर्मा ने इस कोरोना काल मे अपनी जीवन- संगिनी सहित चचेरे भाई व दामाद को सदा के लिए खो देने के दारुण दुख को सहा है । शायद इसी वजह से पर-पीड़ा कातरता की भावना ने उन्हें इस सहयोग के किये आगे बढ़ने को प्रेरित किया है और अपने साथियों से भी वे संवेदनशील सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57