छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने आज जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव के न्यायालय परिसर में स्थित समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने न्यायालय भवन में संचालित कार्यालय अनुभाग, प्रशासनिक भवन, गं्रथालय, परिवार न्यायालय, अभिलेखागार, प्राथमिक चिकित्सा क्लिीनिक सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया।

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान न्यायालय कक्ष छोटे-छोटे पाए जाने एवं न्यायालय की अधोसंरचना गरिमा के अनुरूप न होने पर वहां उपस्थित जिला कलेक्टर दीपक सोनी को नवीन भवन निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के लिए भूमि आबंटित हो चुकी है और विधि मंत्रालय में प्रशासनिक, वित्तीय स्वीकृति हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। निरीक्षण के पश्चात् मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा अधिवक्ता संघ, कोण्डागांव, नारायणपुर के अधिवक्ताओं के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने उपभोक्ता फोरम एवं लेबर कोर्ट, श्रम न्यायालय की स्थापना जिला कोण्डागांव में किये जाने की मांग उनके समक्ष रखी, जिसके संबंध में मुख्य न्यायाधिपति ने नियमानुसार उपरोक्त मांग पर विचार किये जाने हेतु अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में युवोदय के स्वयंसेवी युवाओं द्वारा आमजनों की समस्याओं के निराकरण में किए जा रहे सहयोग तथा जिले में मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक विकास के लिए किए जा रहे सहयोग एवं सहायता की जानकारी देते हुए स्वयंसेवियों से भेंट करवायी। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि मानसिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता एवं सहयोग कर उन्हें मुख्य धारा में लाना एक बड़ी और सराहनीय पहल है। उन्होंने पूरे प्रदेश में इस व्यवस्था को लागू किए जाने की आवश्यकता बतायी। वहीं युवोदय कोण्डानार चेम्प्स के स्वयंसेवियों द्वारा निःस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा की भी सराहना की।

मुख्य न्यायाधिपति द्वारा पक्षकारों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के लिये परिवार न्यायालय परिसर में स्थापित प्राथमिक उपचार केंद्र का अवलोकन करते हुए इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति के साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.व्ही.एल.एन. सुब्रहमन्यम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!