महासमुंद

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताः महासमुंद में रोचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताः महासमुंद में रोचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

29 नवंबर को होगा समापन

महासमुंद/ महासमुंद के मिनी स्टेडियम में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन 27 नवंबर तक बालक और बालिका वर्ग द्वारा खेले गए हैण्डबॉल लीग मैचों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न राज्यों की टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग के मुकाबले में केरल ने उत्तराखण्ड को 19-01 के बड़े अंतर से हराया। मध्यप्रदेश ने आई.बी.एस.ओ़ को 09-04 से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने एन.वी.एस. को 14-04 से हराकर अपनी बढ़त बनाई। विद्या भारती ने सी.बी.एस.ई. को 07-06 से, पश्चिम बंगाल ने विद्या भारती को 05-03 से एवं के.वी.एस.’ ने डब्ल्यू.एस.ओ.सी.बी.एस.ई को 16-07 से हराया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी तरह बालक वर्ग के मुकाबले में मध्यप्रदेश ने चण्डीगढ़ को 33-09 व केरल ने डब्ल्यू.एस.ओ.सी.बी.एस.ई. को 32-02 के बड़े अंतर से हराया। उत्तर प्रदेश ने कड़े मुकाबले में सी.बी.एस.ई. को 20-19 से हराया। गुजरात ने हिमाचल प्रदेश को 19-08 से पराजित किया। पंजाब ने कर्नाटक को 22-07 से हराया। महाराष्ट्र ने ओड़िसा को 26-17 से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने के.वी.एस. को 15-07 से व मध्यप्रदेश ने एन.वी.एस. को 20-09 से हराया। हरियाणा’ ने सी.बी.एस.ई. को 25-22 के नजदीकी मुकाबले में हराया तथा हरियाणा ने कर्नाटक को 12-04 से एवं मणीपुर’ ने हिमाचल प्रदेश को 16-08 से पराजित किया। विदित हो कि प्रतियोगिता में 30 राज्यों से कुल 796 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। जिसमें 14 वर्ष के 404 बालक एवं 392 बालिका भाग लेंगे। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 29 नवम्बर को होगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!