छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर सम्यक दृष्टि से विचार कर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लें – विश्वकर्मा

आमजनों से प्राप्त आवेदनों पर सम्यक दृष्टि से विचार कर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लें – विश्वकर्मा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

अम्बिकापुर // छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा शुक्रवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहे। इनके साथ आयोग के सदस्य यशवंत सिंह वर्मा,नीलाम्बर नायक, हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहां, कृष्णा गुप्ता, बलदाऊ राम साहू भी उपस्थित रहे।

प्रवास के दौरान उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में समस्त विभागों के अधिकारियों से जिले में पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आरक्षण के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि शासकीय कार्यों को व्यवस्थित तौर पर करें। समाज का कोई वर्ग पीछे ना रहे, इसके लिए शासन प्रयासरत है। किसी भी विभाग में आमजनों से आवेदन प्राप्त हो तो सम्यक दृष्टि से विचार कर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लें। बैठक में सरगुजा संभागायुक्त जी आर चुरेन्द्र, कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिले के पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से की मुलाक़ात-
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष विश्वकर्मा ने जिले के पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में विभिन्न समाजों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी के सम्बन्ध चर्चा की गई। उन्होंने समाज प्रमुखों को कहा कि वे सभी शासकीय योजनाओं में समाज के लोगों की भागीदारी दिलाना सुनिश्चित करें। ओबीसी सर्वे कार्य में सहयोग करें, इसमें लोकल बॉडी पंच, सरपंच, सचिव का सहयोग रहे।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना भी हमारी जिम्मेदारी है। विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक में पिछड़े वर्ग के उत्थान के सम्बन्ध में अपने सुझाव रखे तथा समस्याओं से आयोग को अवगत कराते हुए अपनी मांगें रखीं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रेसवार्ता कर आयोग के उद्देश्य के सम्बन्ध में दी गई जानकारी-
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने शुक्रवार शाम मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता कर आयोग के उद्देश्य के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन किया गया है। आयोग द्वारा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय के कल्याण को ध्यान में रखते हुए उनके आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी पर अध्ययन, शासन के विभिन्न विभागों की संरचना एवं योजनाओं में पिछड़े वर्ग की भागीदारी की वर्तमान स्थिति का अध्ययन कर रिपोर्ट शासन को सौंपा जाएगा। इसी प्रकार राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को मिल रहे लाभों का अध्ययन, राज्य में पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का आंकलन तथा इसमें वृध्दि की उपाय, राज्य में पिछड़े वर्ग की युवाओं हेतु कौशल उन्नयन कार्यकमों तथा प्रशिक्षण के संचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पिछड़े वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक कल्याण हेतु अन्य उपाय तथा अनुशंसा भी की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण के संबंध में अध्ययन कर रिपोर्ट से राज्य शासन को अवगत कराया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!