Advertisement

कोरबा में समाधान शिविर के दौरान शासन की योजनाओं पर प्रचार सामग्री का वितरण

कोरबा, 05 मई 2025।सुशासन तिहार के अंतर्गत तृतीय चरण में कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के मदनपुर, कोरबा ब्लॉक के भैंसमा और पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने हेतु जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार सामग्री वितरित की गई।

जनसंपर्क विभाग के श्री मनीष यादव द्वारा मदनपुर में प्रदर्शनी लगाकर “हम सबके राम”, “सुशासन के नवीन आयाम”, “आदिवासियों का उत्थान”, “विष्णु का सुशासन”, “जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड”, “खुशियों का आशियाना”, “छत्तीसगढ़ जनमन” जैसे शीर्षकों पर आधारित प्रचार साहित्य का वितरण किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदर्शनी में भाग लेने वाले ग्रामीणों—हेमबाई, दुखनी ध्रुव, बैशाखा अहिर, अनार कुंवर, प्रतिमा अहिर, सुमन खैरवार, फुलचंद, राजाराम, बिरजू खैरवार, नारायण प्रसाद आदि—ने बताया कि उन्हें इससे शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे अन्य लोगों को भी योजनाओं के बारे में जानकारी दे सकेंगे।

महिलाओं ने विशेष रूप से ‘महतारी वंदन योजना’ का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें हर माह यह राशि प्राप्त होती है, जिसे वे घर के आवश्यक खर्चों के लिए उपयोग में लाती हैं। यह योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47