
बलरामपुर :कलेक्टर ने किया गोबर पेंट यूनिट का प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
बलरामपुर/अनिल यादव/ न्यूज रिपोर्टर/कलेक्टर एक्का ने नगरीय निकाय द्वारा संचालित गौठान बडकीमहरी में स्थित प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए तथा निर्माण की प्रक्रिया, कुल निर्मित पेंट की जानकारी लेते हुए गोबर पेंट निर्माण में उपयोग होने वाले सामग्री का अवलोकन किया तथा समूह की महिलाओं को पेंट निर्माण के दौरान सावधानी और सतर्कता बरतने को कहा।