Advertisement

जांजगीर-चांपा में स्कूल वाहनों की सघन जांच, चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण; 9 वाहन दोषपूर्ण, कार्रवाई

स्कूल वाहनों की व्यापक चेकिंग और चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

जांजगीर-चांपा, 8 जून 2025| जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल वाहनों की चेकिंग एवं चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर पुलिस लाइन, रक्षित आरक्षित केंद्र, खोखरा भांठा जांजगीर में संपन्न हुआ।

इस शिविर में सरस्वती शिशु मंदिर नैला, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बनारी, जय भारत स्कूल, डीपीएस चांपा, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा व शिवरीनारायण समेत जिले के विभिन्न स्कूलों के कुल 72 वाहनों की जांच की गई।
वाहनों के बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गर्वनर, जीपीएस, कैमरा, पैनिक बटन, सीट की स्थिति, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व चालक के लाइसेंस आदि की गहन जांच की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

चेकिंग के दौरान 9 स्कूल वाहनों में फिटनेस, रिफ्लेक्टर और अग्निशमन जैसे जरूरी उपकरणों की कमी पाई गई, जिस पर 5900 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने निर्देशित किया कि 7 दिनों के भीतर सभी त्रुटियों को सुधारकर वाहन दोबारा प्रस्तुत किए जाएं।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी चालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए गए।

👮‍♂️ उपस्थित अधिकारी:

  • एडिशनल एसपी उदयन बेहार

  • जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू

  • रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी

  • परिवहन उप निरीक्षक श्रीमती ज्योति उद्देश
    सहित पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57