Advertisement

मांदर बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की संवेदनशील पहल, राहत और मुआवजे की तत्पर व्यवस्था

मांदर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की संवेदनशील पहल
तत्परता से दी जा रही है मदद और मुआवजा

जगदलपुर 04 सितम्बर 2025/ बस्तर जिले में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जहाँ एक ओर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं बाढ़ के कारण लोहंडीगुड़ा तहसील के मांदर में लोगों ने भीषण आपदा का सामना किया है। इस स्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नेतृत्व में एक संवेदनशील पहल कर त्वरित राहत कार्य की मिसाल पेश की है।

बाढ़ प्रभावितों को तत्काल सहायता और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रभावित किसानों को किसान किताब, नवीन राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक पासबुक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन की टीमें घर-घर सर्वे कर नुकसान का आकलन कर रही हैं और पात्रता के अनुसार सीधे खातों में राहत राशि ट्रांसफर कर रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सरकार का ध्यान इस बात पर है कि किसी भी पीड़ित परिवार को उनकी जरूरत के समय अकेला न छोड़ा जाए। मकान, पशु, फसल और घरेलू सामग्री की क्षति का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर, पारदर्शी तरीके से राहत राशि सुनिश्चित की जा रही है।

स्थानीय प्रभावित परिवारों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है। एक ग्रामीण मुरहा पटेल ने कहा, “हमने सोचा था कि बाढ़ के बाद सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन सरकार की इस त्वरित मदद ने हमें फिर से जीवन को नये सिरे से शुरू करने की उम्मीद दी है।”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान प्रशासन की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह प्रयास बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक और मानसिक सहारा देकर जीवन को सामान्य पटरी पर लाने में मददगार साबित हो रहा है।


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47