ग्राम पंचायत बागरा में आकाशीय बिजली से मथुराही भैंस की मौत, प्रशासन ने किया पंचनामा और दफन

ग्राम पंचायत बागरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्तम नस्ल की भैंस की मौत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बागरा। बीती रात ग्राम पंचायत बागरा में तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक उत्तम नस्ल की मथुराही भैंस की आकस्मिक मृत्यु हो गई। मृत भैंस ग्राम निवासी रामलखन यादव की थी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत सरपंच दयाशंकर मरकाम मौके पर पहुँचे। सरपंच द्वारा संबंधित चौकी प्रभारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया और पशु चिकित्सा अधिकारी ने विधिवत पोस्टमार्टम (पीएम) करवाया।

पोस्टमार्टम उपरांत भैंस को जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी में दफन किया गया। पूरे प्रकरण की विधिवत कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।