Advertisement

रायगढ़ में एंबुलेंस नहीं मिलने से जीआरपी जवान की मौत, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री को ठहराया जिम्मेदार

एंबुलेंस नहीं मिलने से घायल जीआरपी जवान की मौत, स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार: कांग्रेस

रायपुर/30 नवम्बर 2025। रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायल जीआरपी जवान की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एंबुलेंस समय पर नहीं मिलने के कारण जवान की जान चली गई। इस घटना के लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जिम्मेदार ठहराया है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराने लगी है। एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। कहीं गर्भवती महिलाओं को खाट पर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है, तो कहीं डीज़ल खत्म होने या वाहन के खराब होने से एंबुलेंस रास्ते में ही रुक जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार, ऑक्सीजन जैसी बेसिक सुविधा तक कई एंबुलेंस में उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीजों की मौत हो रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

उन्होंने आरोप लगाया कि रायगढ़ में घायल जवान की जान समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो बचाई जा सकती थी। लगातार घटनाएँ इस बात का सबूत हैं कि सरकारी एंबुलेंस सेवा भरोसे लायक नहीं रह गई है।

वरिष्ठ प्रवक्ता ठाकुर ने यह भी कहा कि बस्तर संभाग में फूड पॉइजनिंग के दौरान भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण कई लोगों की मौत हुई थी। इससे साबित होता है कि प्रदेश में स्वास्थ्य तंत्र बुरी तरह विफल हो चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई सरकारी एंबुलेंस मरीजों को लाने के बजाय सीमेंट ढोते और शराब तस्करी में पकड़ी जा रही हैं, जिससे स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही साफ दिखती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा—
“जीआरपी जवान की मौत की नैतिक जिम्मेदारी स्वास्थ्य मंत्री पर है। उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM