ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पाला बदलते बदले उपेंद्र कुशवाहा के सुर, कहा- 2024 में मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं

बिहार की राजनीति में यू-टर्न लेते हुए सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को छोड़ नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। पार्टी छोड़ते ही उपेंद्र कुशवाहा के सुर बदल गए हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अभी तक 2024 के लिए नरेंद्र मोदी के सामने मुझे कोई चुनौती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने जदयू को अब शून्य बताते हुए यह भी कहा कि पहले लोग नीतीश कुमार को सर्वमान्य नेता बताते थे, लेकिन अब उनकी ही बात काटने लगे। एक दिन पूर्व जदयू को छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने मंगलवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री के दर्जन भर से ज्यादा उम्मीदवार हैं। विपक्ष में अभी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने का जो प्रयास चल रहा है उसमे तारतम्यता नहीं है उससे नरेंद्र मोदी के सामने अभी कोई चुनौती नहीं दिख रही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरी निजी राय है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जदयू में अब कुछ नहीं, वह शून्य हो चुकीः कुशवाहा-

उल्लेखनीय हो कि एक दिन पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल (यूनाइटेड) को छोड़कर राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का ऐलान किया था। मंगलवार को कुशवाहा ने एकबार फिर जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में कुछ भी संगठनात्मक रूप से ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब जदयू में कुछ भी नहीं है। वह शून्य हो चुकी है। शून्य को तोड़िएगा तो उसमे से क्या निकलेगा।

ललन सिंह ने नीतीश पर ही लगाया प्रश्नचिह्नः उपेंद्र-

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि अब टूट फूट का कोई मामला नहीं है, खाली घर है अब। उन्होंने ललन सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि नीतीश कुमार के बोलने के बाद भी अब कोई व्यक्ति कह रहा, जो वे बोल रहे वही सही है। कल तक जो सर्वमान्य नेता थे उसी पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।

केसी त्यागी के बयान पर भी उठाया सवाल-

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार राजद के नेता तेजस्वी यादव को 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करने की बात कह चुके हैं, जबकि सोमवार को पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि 2025 का 2025 में तय होगा। कुशवाहा ने के सी त्यागी के एक बयान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जदयू के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली के लाल किला पर देखना चाहते थे और पार्टी के बड़े नेता केसी त्यागी कहते हैं कि 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में रहेंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!