परलकोट क्रांति की वीरगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा–हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर परलकोट क्रांति के नेतृत्वकर्ता अमर शहीद गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस से जुड़े कार्यक्रमों और परलकोट क्रांति के ऐतिहासिक महत्व पर सार्थक चर्चा हुई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज के संघर्ष, साहस और बलिदान ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। परलकोट क्रांति जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की और समाज में चेतना का संचार किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा कि अमर शहीद गैंदसिंह की वीरगाथा और परलकोट क्रांति का इतिहास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत को संरक्षित और प्रचारित किया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी ऐतिहासिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं, बल्कि सामाजिक चेतना को भी सशक्त करते हैं। सरकार आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति और योगदान को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।