Advertisement

पीएम अजय योजना 2025-26: अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 20 जनवरी तक आवेदन, मिलेगा 50 हजार तक अनुदान

पीएम अजय योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 20 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित

अंबिकापुर, 26 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम अजय) योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए इच्छुक आवेदकों से 20 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना पूर्व में विशेष केंद्रीय सहायता अनुसूचित जाति उप योजना के नाम से संचालित थी।

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक शाम 5 बजे तक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या., अंबिकापुर में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय (पीएम अजय) योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र हितग्राहियों को व्यवसाय स्थापित करने हेतु ऋण लेने पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 50,000 रुपये (जो भी कम हो) की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने वाले हितग्राही को निम्न शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो
  • जिले का मूल निवासी हो
  • वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 2,50,000 रुपये तक
  • आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के मध्य

आवेदन के समय निम्न दस्तावेजों की छायाप्रति अनिवार्य होगी—

  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मतदाता परिचय पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • यदि शिक्षित हों तो अंकसूची की छायाप्रति

पीएम अजय योजना के अंतर्गत निम्न संभावित व्यवसायों के लिए सहायता दी जाएगी—

  • किराना एवं मनिहारी दुकान
  • कपड़ा दुकान
  • नाई सैलून, ब्यूटी पार्लर
  • टेलरिंग (सिलाई)
  • मोटर मैकेनिक, सायकल मरम्मत
  • टीवी, रेडियो, मोबाइल रिपेयरिंग
  • वेल्डिंग कार्य
  • मुर्गी पालन, बकरी पालन
  • सब्जी व्यवसाय
  • दोना-पत्तल निर्माण
  • लघु एवं कुटीर उद्योग
  • स्थानीय आवश्यकता अनुसार अन्य स्वरोजगार

इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या., अंबिकापुर, जिला सरगुजा
में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57