Advertisement

बलरामपुर में मनरेगा, पीएम आवास और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने ग्राम पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की वस्तुस्थिति पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मनरेगा अंतर्गत लक्ष्य के विरुद्ध सृजित मानव दिवस, श्रम आधारित भुगतान की स्थिति, समयबद्ध मजदूरी भुगतान, निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

साथ ही मनरेगा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं डबरी निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। पूर्ण कार्यों पर सीसी लगाने तथा युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से जल संवर्धन कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पूर्ण, अपूर्ण एवं लंबित आवासों तथा जीओ टैगिंग की स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मैदानी स्तर पर नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए सभी लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आवास निर्माण की राशि सीधे हितग्राही के खाते में ही जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि स्व सहायता समूहों में शत-प्रतिशत परिवारों का समावेशन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक परिवारों को जोड़कर महिलाओं की आजीविका में सतत वृद्धि की दिशा में कार्य किया जाए।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वच्छता कार्यों की भी समीक्षा की गई। व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जनपद पंचायतों के सीईओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47