Advertisement

छत्तीसगढ़ में तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा: आईटी विभाग और STPI के बीच एमओयू, बनेंगे स्टार्टअप सेंटर

छत्तीसगढ़ को मिलेगी डिजिटल पहचान: आईटी विभाग और STPI के बीच एमओयू, बनेंगे स्टार्टअप व एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आज मुख्यमंत्री निवास में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस एमओयू के माध्यम से राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एवं ईएसडीडी (ESDD) सेंटर की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जो नवाचार, तकनीकी उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई दिशा देगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

युवाओं को मिलेंगे स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह पहल राज्य के युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उच्च कौशल आधारित रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करेगी। इससे आईटी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

डिजिटल और तकनीकी विकास को मिलेगी गति

सीएम साय ने कहा कि यह समझौता छत्तीसगढ़ को डिजिटल और तकनीकी विकास के क्षेत्र में नई और सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इससे राज्य में निवेश, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी नवाचार को मजबूती मिलेगी।

स्टार्टअप इकोसिस्टम होगा मजबूत

नई व्यवस्था के तहत युवाओं को मेंटॉरशिप, ट्रेनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट, तकनीकी मार्गदर्शन और फंडिंग से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47