छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, ढांढस बंधाया और कहा सकुशल आयेगा राहुल

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, ढांढस बंधाया और कहा सकुशल आयेगा राहुल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

राहुल के सकुशल रेस्क्यू के लिए पूरा छत्तीसगढ़ कर रहा दुआ

घटना से चिंतित मुख्यमंत्री रातभर से ले रहे अपडेट, अधिकारियों को दिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर में बोरवेल में गिरे बच्चे के लिए बेहद चिंतित हैं , यही वजह है कि वे रातभर लगातार रेस्क्यू का अपडेट लेते रहे ।
अभी उन्होंने अपने निवास कार्यालय से राहुल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि आप बिलकुल चिंता न करें हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राहुल का शीघ्र रेस्क्यू हो और वह जल्द ही हम लोगों के बीच सकुशल आएगा ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि बोरवेल में गिरा बच्चा राहुल चूंकि मूक बधिर है इसलिए उसके सकुशल रेस्क्यू के लिए पूरा प्रदेश दुआ कर रहा है । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बच्चे के सकुशल रेस्क्यू के लिए हरसंभव प्रयास किये जायें । इसके बाद सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ राहुल को बोरवेल से निकलने में जुटी हुई है ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कलेक्टर, एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला रात भर से घटना स्थल पर जुटा हुआ है । आपको बता दें कि कल जांजगीर के ग्राम पिहरीद मालखरौदा के बोरवेल मूक बधिर बच्चा राहुल गिर गया था । अभी बोरवेल के पैरलल डिंगिंग कर 50 फिट की खुदाई हो चुकी है । बोरवेल के पैरलल 60 फिट खुदने के बाद राहुल तक पहुँचने के लिए टनल बनायी जाएगी । फिलहाल राहुल को निकालने के लिए तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!