अपराध

तीन बच्चों के मृत पाए जाने के बाद मां को किया गया गिरफ्तार

प्रदेश खबर की खास रिपोर्ट

तीन बच्चों के मृत पाए जाने के बाद मां को किया गया गिरफ्तार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)/ 11 अप्रैल/ लॉस एंजिलिस के एक अपार्टमेंट में पांच वर्ष से कम आयु के तीन बच्चों के मृत पाए जाने के मामले में उनकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लिलियाना कारिलो (30) को लॉस एंजिलिस के उत्तर में करीब 322 किलोमीटर दूर तुलारे काउंटी में शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

लॉस एंजिलिस के पुलिस लेफ्टिनेंट राउल जोवेल ने बताया कि बच्चों की दादी जब अपने काम से घर लौटी, तो उन्होंने अपार्टमेंट में बच्चों के शव देखे, जबकि बच्चों की मां लापता थी।

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि बच्चे पांच साल से कम आयु के प्रतीत होते हैं। एक पुलिस प्रवक्ता ने शुरुआत में बताया था कि बच्चों की आयु तीन साल से कम प्रतीत होती है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों की मौत चाकू से हमला किए जाने के कारण हुई, लेकिन इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जोवेल ने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों की हत्या क्यों की गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग को जानकारी मिली थी कि कारिलो अपनी कार से जा रहा थी और उसका बेकर्सफील्ड इलाके में किसी से झगड़ा हुआ। उसने अपनी कार छोड़ दी तथा किसी और की कार छीनने के बाद उसमें सवार होकर चली गई।

कारिलो को बेकर्सफील्ड से करीब 160 किलोमीटर उत्तर में तुलारे काउंटी के पोंडेरोसा इलाके में हिरासत में लिया गया।

जोवेल ने कहा कि मामले में फिलहाल यह महिला संदिग्ध है, लेकिन अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

 

 

 

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!