छत्तीसगढ़राजनांदगांवराज्य

शासन की किसान हितैषी योजनाओं का रहा प्रभावी असर

राजनांदगांव : शासन की किसान हितैषी योजनाओं का रहा प्रभावी असर

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

किसानों की आय बढ़ने से बाजार रहा गुलजार
किसानों की आय बढ़ने से वाहन खरीदी एवं जमीन खरीदी में आई तेजी
59 करोड़ 92 लाख का पंजीयन राजस्व का लक्ष्य प्राप्त किया गया

राजनांदगांव 09 फरवरी 2022शासन की किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी असर रहा है। समर्थन मूल्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य में वनोपज खरीदी, किसानों की ऋण माफी जैसी योजना के तहत राशि मिलने से बाजार गुलजार रहा है। किसानों के जेब में सीधे पैसे गये है। किसानों की आय बढ़ने से वाहन खरीदी एवं जमीन खरीदी में तेजी आई है। जिससे मार्केट बूम कर रहा है। जमीन खरीदी बढ़ने से पंजीयन राजस्व में वृद्धि हुई है।

जिले में 13976 किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 69524 मैट्रिक टन धान की खरीदी।
    जिले के लिए इस वर्ष 70 करोड़ 70 लाख पंजीयन राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके विरूद्ध 59 करोड़ 92 लाख का लक्ष्य प्राप्त किया गया जो लक्ष्य का 84.75 प्रतिशत है। पिछले वर्ष की तुलना में पंजीयन राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष 48 करोड़ 82 लाख रूपए राजस्व प्राप्ति हुई थी। जिससे इस वर्ष बढ़कर 11.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दस्तावेज पंजीयन की संख्या भी बढ़ी है। अप्रैल से लेकर जनवरी के मध्यम 15 हजार 387 दस्तावेज पंजीयन रहा। जो पिछले वर्ष की तुलना में 2531 अधिक है। वर्तमान में नगर निगम एवं उनके निवेश क्षेत्र की संपŸिायों के मामले में बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत की स्थलवार दरों को विŸाीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए 30 प्रतिशत के स्थान पर 40 प्रतिशत घटाकर लागू किया गया है। जिसका सीधा लाभ जनसामान्य को मिल रहा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पोषण पुनर्वास केंद्रों में खिल रहा बचपन, जिले के सभी एनआरसी में पहुंचे 54 गंभीर कुपोषित बच्चे, बेड ओक्यूपेंसी औसत दर 61.70 से बढ़कर हुई शतप्रतिशत।

    दिसम्बर एवं जनवरी में विगत दो माह में 3 हजार 409 वाहनों की खरीदी की गई है। दिसम्बर 2021 में 1437 वाहनों की खरीदी की गई है। जिसमें 96 ट्रेक्टर, 6 ई-रिक्शा, 11 ई-रिक्शा पी, 4 जेसीबी, 34 एलजीवी एचजीवी, 10 हारवेस्टर, 2 मैक्सी कैब, 1100 मोटर सायकिल, 13 मोपेड, 147 एलएमव्ही, 1 ओमनी बस, 9 ऑटो गुड्स, 1 ऑटो पी, 2 ट्रेक्टर काम वाहनों की खरीदी की गई। इसी तरह जनवरी 2022 में 109 ट्रेक्टर, 7 ई-रिक्शा पी, 3 जेसीबी, 71 एलजीवी एचजीवी, 3 हारवेस्टर, 1 मैक्सी कैब, 720 मोटर सायकिल, 9 मोपेड, 173 एलएमव्ही, 2 ओमनी कार, 13 ऑटो गुड्स, 1 ट्रेक्टर काम वाहनों की खरीदी की गई।

अरपा महोत्सव की तैयारी जोरों पर : कलेक्टर-एस पी ने लिया तैयारियों का जायजा

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!