छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

सदन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक स्वर्गीय मंगलराम उसेंडी को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर: सदन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक स्वर्गीय मंगलराम उसेंडी को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिवस आज सदन में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य स्वर्गीय मंगलराम उसेंडी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने स्वर्गीय मंगलराम उसेंडी के निधन का उल्लेख किया। उन्होंने उसेंडी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय उसेंडी 1990 में कोंडागांव से निर्वाचित हुए थे। सामाजिक कार्यों, वानिकी, खेलों में उनकी रुचि थी। उनके निधन से हमने एक अनुभवी राजनीतिज्ञ को हमेशा के लिए खो दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलराम उसेंडी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे आदिवासी समाज के बुजुर्ग आदिवासी नेता थे। उनकी समाजसेवा में रुचि थी। उन्होंने राजनीति को समाजसेवा का माध्यम बनाया। मुख्यमंत्री ने उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक मोहन मारकम, बृजमोहन अग्रवाल ने भी सदन में स्वर्गीय उसेंडी को श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय मंगलराम उसेंडी के सम्मान में सदन में मौन रखा गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!