Advertisement

महिलाओं को रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ने जिला प्रशासन है सदैव तत्पर

महिलाओं को रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ने जिला प्रशासन है सदैव तत्पर

सूरजपुर/11 मार्च 2022/ कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव एवं प्रशिक्षु आईपीएस संदीप कुमार पटेल ने आनन्द रिहन्दम में समुदाय आधारित संवहनीय कृषि प्रशिक्षण एवं ग्राम पर्री में स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में चल रहे वित्तीय साक्षरता समुदाय संसाधन व्यक्तित्व प्रशिक्षण का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

छ0ग0 राज्य आयोग के सदस्य ने किया जिले का आकस्मिक दौरा

जिला पंचायत सीईओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मूल उद्देश्य को बताते हुए कहा कि गरीब परिवारों को लाभकारी स्व-रोजगार और कुशल मजदूरी रोजगार के अवसरों तक पहुंचने में सक्षम बनाकर गरीबी को कम करना, जिसके परिणामस्वरूप गरीबों की मजबूत जमीनी संस्थाओं के निर्माण के माध्यम से स्थायी आधार पर उनकी आजीविका में उल्लेखनीय सुधार करना है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दीदीयों को सरकार के मशानुरूप महिला समूहों को गौठानों में चल रहे विभिन्न गतिविधियों में अपनी भागादीरी अधिक से अधिक बढ़ाने की जरूरत है। जिसमें मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, बाड़ी विकास, वर्मी कम्पोस्ट के अलावा अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों जैसे दाल मिल, राइस मिल, मसाला मिल, तेल मिल, आटा मिल लगाकर अपनी आय को बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसे मशीनरी को लगवाने के लिए जिला प्रशासन तैयार है बस आप सबको प्रस्ताव बनाकर मांग करने की जरूरत है। इन्हीं सब चीजों को जानने एवं समझने के लिए आप सबका प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

निर्वाचित सरपंचों का आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रशिक्षु आईपीएस ने सभी दीदीयों को साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी के पास अननोन नम्बर से फोन आये और आपकी व्यक्तिगत जानकरी या बैंक संबंधी जानकरी मांगे तो आप इस नम्बर का उपयोग कर अपना शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने सभी दीदीयों को प्रशिक्षण के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने और स्वरोजगार से अपनी आय में दुगनी बढ़ोत्तरी करें यही मेरी सबके लिए शुभकामनाए है।

सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन संस्थान को भारतीय पुनर्वास परिषद ने विशेष डी.एड. शिक्षा में नये कोर्स की अनुमति दी।

उन्होंने दीदीयांे से बिहान के बारह सूत्रों की जानकारी ली तथा उनके लिए एक ड्रेस कोड की तरह सभी को एप्रॉन कोट, टोपी एवं प्रशिक्षण पश्चात सभी को आईडी कार्ड प्रदाय करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया व कार्यक्रम के अन्त में सभी ने बिहान प्रार्थना का गायन किया।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से घर के पास ही मिल रही है मुफ्त ईलाज की सुविधा

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57