Advertisement

दुर्ग : शिवनाथ में गहराई में फंस गया था व्यक्ति, स्कूबा डाइविंग कर जवान ने निकाला

दुर्ग : शिवनाथ में गहराई में फंस गया था व्यक्ति, स्कूबा डाइविंग कर जवान ने निकाला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिवनाथ नदी में एक व्यक्ति बीचोंबीच डूब गया, बचाव नौका आई, इसमें से एक जवान ने स्कूबा डाइव लगाया, पानी के भीतर चले गये और सुरक्षित रूप से व्यक्ति को बचा लिया। जिसने भी यह दृश्य देखा, चकित रह गया। दरअसल यह माकड्रिल थी जो शिवनाथ नदी के पास डिसास्टर रिस्पांस के लिए की गई। डिप्टी कलेक्टर एवं आपदा शाखा प्रभारी जागेश्वर कौशल ने बताया कि आपदा जैसी स्थितियों से निपटने के लिए यह रूटीन एक्सरसाइज की गई। इसमें खास यह रहा कि स्कूली बच्चों को भी सिखाया गया कि किस तरह गंभीर परिस्थितियों में छोटे-छोटे उपाय कर सुरक्षित रहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि संयुक्त माक ड्रिल का आयोजन एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ जिला आपदा प्रबंधन ने किया।
एनडीआरएफ टीम ने भिलाई से निरीक्षक एस के त्रिपाठी के नेतृत्व में यह डेमो किया। इस दौरान एसडीएम विनय पोयाम, सरोज महिलांगे, नगर सेनानी कमांडेंट एसडीआरएफ नागेंद्र सिंह, स्कूल के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। पोयाम ने बताया कि इस तरह की रूटीन तैयारी से हमेशा आपदा की स्थिति में रिस्पांस करने की स्थिति में अमला रहता है। अच्छी बात यह है कि इसका प्रशिक्षण अभी से दिया गया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी आज एनडीआरएफ की टीम ने प्रशिक्षण दिया ताकि मौके पर माकड्रिल में यह बताया गया कि हादसा अगर हुआ तो किस तरह रिस्पांस होगा, किस तरह से स्पीड बोट से रेस्क्यू किया जाएगा, प्राथमिक उपचार किस तरह से होगा। खाली प्लास्टिक बोतलों, खाली जरी कैन इत्यादि से पानी में तैरकर बाहर निकलने का प्रशिक्षण दिया गया। छोटे बच्चों के गले में चोकिंग निकालने का तरीका, सीपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। डेमो में प्रमुख आकर्षण स्कूबा डाइविंग द्वारा गहरे पानी से विक्टिम को निकालने की प्रक्रिया इत्यादि रहा ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57