गरियाबंद

जल जीवन मिशन ने दूर से पानी लाने की समस्या से दिलाई निजात

जल जीवन मिशन ने दूर से पानी लाने की समस्या से दिलाई निजात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मैनपुर के दूरस्थ ग्राम साल्हेभट्ठ में सोलर नल जलप्रदाय योजना से हर घर मिल रहा शुद्ध जल

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरियाबंद / मैनपुर विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम पंचायत गोपालपुर के आश्रित ग्राम साल्हेभट्ठ में सोलर नल जलप्रदाय योजना से हर घर शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। इससे लोगों के घर तक पीने का पानी आसानी से मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को दूर से पानी लाने की समस्या से निजात मिल गई है। गांव की महिलाओं ने बताया कि वह पहले दो किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गोपालपुर से पानी लाकर उपयोग करती थी। कुछ वर्ष बहुत कठिनाई को झेलने के बाद अपनी बाड़ी में स्वयं के परिश्रम से कुआं का निर्माण करवाया, जिसका पानी मौसमी एवं मटमैला हुआ करता था। एक लंबे समय से स्वच्छता से वाकिफ नहीं होने के कारण इसका पानी उपयोग कर जीवन यापन किया करते थे। साथ ही शासकीय हैंडपंप भी पानी के उपयोग के लिए किया करते थे। लेकिन दूर से पानी लाने में समस्या होती थी। अब सरकार के मंशानुसार जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल कनेक्शन लग जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत हो रही है। जल जीवन मिशन द्वारा साल में तीन बार पानी की गुणवत्ता की जांच की जाती है एवं ग्राम में जल वाहिनियों द्वारा समय-समय पर जल परीक्षण किया जाता है। नयी पीढ़ी को अब जीवन यापन के लिए जल की जरूरत के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही समय-समय पर जल जीवन मिशन के कर्मचारी आकर बूंद बूंद पानी के महत्व के बारे में बताते एवं सीखाते रहते हैं। जिसके कारण ग्रामीण अब किचन गार्डन एवं सोकता गढ्ढा भी बना रहे हैं। एक समय से छान कर पानी पीने से लगभग सबको छुटकारा मिला है। जिससे कि जल जीवन मिशन के कारण दूर से पानी लाने में लगने वाले समय का उपयोग घर के अन्य काम में कर पा रहे हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!