Advertisement

राजिम कुंभ कल्प 2026: 1 से 15 फरवरी तक चलेगा आयोजन, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

गरियाबंद, 1 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाला राजिम कुंभ कल्प 2026 का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 को होगा। इस वर्ष भी राजिम कुंभ कल्प का आयोजन नया मेला स्थल, चौबे बांधा, राजिम में किया जा रहा है। कुंभ कल्प 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा।

1 फरवरी को होगा भव्य शुभारंभ
राजिम कुंभ कल्प का भव्य शुभारंभ 1 फरवरी 2026 को राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। शुभारंभ अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रनवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

संतों की गरिमामयी उपस्थिति
शुभारंभ समारोह में प्रदेश एवं देशभर से आए संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिनके आशीर्वचन से कुंभ कल्प का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक दिव्य बनेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रतिदिन होगी महानदी आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम
राजिम कुंभ कल्प के दौरान प्रतिदिन शाम 6:30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा संध्या 7 बजे से मुख्य मंच पर धार्मिक आयोजन होंगे। सभी कार्यक्रम नया मेला स्थल चौबे बांधा, राजिम में आयोजित किए जाएंगे।

9 से 11 फरवरी तक सत्संग दरबार
कुंभ कल्प के अंतर्गत 9 से 11 फरवरी 2026 तक त्रिवेणी संगम, राजिम में संत गुरूशरण महाराज (पण्डोखर सरकार) का सत्संग दरबार आयोजित किया जाएगा। सत्संग प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा।

राजिम कुंभ कल्प 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47