
ताजा ख़बरें
बिलासपुर: भरनी में अवैध चर्च ढहाया, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर जिले के भरनी गांव में पंचायत की जमीन पर बने अवैध चर्च को प्रशासन और पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
ग्राम भरनी में अवैध चर्च ढहाया गया
बिलासपुर, 20 अगस्त 2025। ग्राम भरनी थाना संकरी में ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पंचायत की जमीन पर कुछ ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा आवासीय निर्माण कर चर्च का स्वरूप दिया गया था और प्रतिदिन प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। इसमें बाहर से भी लोगों को बुलाया जा रहा था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।
ग्राम सभा में आपत्ति दर्ज होने के बाद एसएसपी ने मामले की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान समर्थकों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए चर्च को ढहा दिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया और कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर कोई भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












