छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, अमित जोगी ने किया ट्वीट

रायपुर : पूर्व सीएम अजित जोगी की पत्नी और कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत फिर बिगड़ गई है। रेणु जोगी को रायपुर के निजी अस्पताल में रविवार की देर शाम भर्ती कराया गया है। जहां, चिकित्सकों की मौजदूगी में रेणु जोगी का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने रेणु जोगी की तबीयत की स्थिर बताया है, हालांकि अभी उन्हें कुछ दिन निगरानी में रखा जायेगा। इधर घटना की सूचना के बाद बिलासपुर से अमित तुरंत रायपुर रवाना पहुंच गए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अमित जोगी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने परिवार के लिए मई के महीने को अपशकुन बताया है। उन्होने लिखा है…

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मई का महीना ही मेरे परिवार के लिए अपशकुन है। आज अचानक मम्मी की तबीयत बिगड़ी।उन्हें डॉ पंकज उमर और अतुल सिंघानिया की निगरानी में रायपुर के नारायणा अस्पताल शिफ्ट किया गया।मैं पापा की समाधि को अंतिम रूप देने गौरेला आया था किंतु अभी खबर लगते ही रायपुर के लिए रवाना हो रहा हूँ।कल का पामगढ़ और जैजैपुर में सदस्यता महाअभियान का कार्यक्रम मेरे स्थान पर मेरी पत्नी डॉ ऋचा जोगी पूर्ण करेंगी।मम्मी डॉ श्रीमती रेणु जोगी के स्वास्थ लाभ के लिए आप प्रार्थना अवश्य करें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!