Ambikapur : जिला स्तरीय निगरानी दल गठित………….

जिला स्तरीय निगरानी दल गठित………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कृषकों को आदान सामग्री (गुणवत्ता युक्त प्रमाणित बीज, उर्वरक, पौध संरक्षण औषधि आदि) के उचित निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा कालाबाजारी की रोकथाम, प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण  तथा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों या इकाइयों (निजी या सहकारी) के आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय निगरानी दल का गठन किया  गया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिला स्तरीय निगरानी दल में सहायक संचालक कृषि जी.एस. धुर्वे को निरीक्षक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एन.के. आईच, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अहिरवार एवं अमित सिंह को निरीक्षण सहायक तथा वाहन चालक ज्ञान प्रकाश लकड़ा को वाहन प्रभारी बनाया गया है। निगरानी दल द्वारा  उर्वरक नियंत्रण अधिनियम 1985, कीटनाशक अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी अधिनियम 1971 तथा बीज अधिनियम 1966 में दर्शित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।