
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर
आम बजट पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की प्रतिक्रिया
आम बजट पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की प्रतिक्रिया
इस बजट में कोई नयापन नहीं है। बजट के आंकड़े बता रहे हैं कि विकास दर घटेगा। सरकार 7 प्रतिशत के विकास दर का लक्ष्य दे रही है जबकि विशेषज्ञ इसके 6.1% से 6.8% तक रहने का अनुमान जता रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण रोजगार के माध में कटौती की गई है और वहाँ की राशि सरकार अपने फ्लैगशिप योजनाओं में लगा रही है, जिनसे अबतक कुछ हासिल नहीं हुआ है। एक तसवीर बनाई जा रही है कि इनकम टैक्स सीमा में बढ़ोतरी से माध्यम वर्ग को लाभ होगा, लेकिन सामाजिक सुरक्षा के मदों में कटौती कर मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों को छला गया है। राजकोषीय घाटा बढ़ता दिख रहा है जिससे देश में कर्जे में बढ़ोतरी होगी।










