
खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
चोटिल नहीं होने पर सभी मुख्य खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे: द्रविड़
चोटिल नहीं होने पर सभी मुख्य खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे: द्रविड़
इंदौर, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार को कहा कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के लिए योजनाओं में शामिल भारतीय क्रिकेटर चोटिल नहीं होने की स्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलेंगे और विराट कोहली तथा रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों का कार्यभार प्रबंधन होगा क्योंकि सफेद गेंद के एक प्रारूप को दूसरे पर तरजीह मिलेगी।.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की नई नीति के अनुसार इस साल के आईपीएल के दौरान राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) और फ्रेंचाइजी अक्टूबर-नवंबर में घरेलू सरजमीं पर होने वाले 50 ओवर के विश्व कप को देखते हुए मुख्य खिलाड़ियों के कार्यभार पर नजर रखेंगे।.












