Advertisement

वर्कशॉप में चोरी करने घुसे कबाड़ियों ने सुरक्षाकर्मी पर किया हमला

वर्कशॉप में चोरी करने घुसे कबाड़ियों ने सुरक्षाकर्मी पर किया हमला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर -बिश्रामपुर एसईसीएल बिश्रामपुर ओसीएम के ई एंडम वर्कशॉप में रविवार को दोपहर में लोहा व मशीनी उपकरण चोरी करने घुसे दर्जन भर से अधिक कबाड़ चोरो ने सुरक्षाकर्मी पर पथराव कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।घटना के बाद सूचना पर पहुँचे अन्य कर्मियों ने घायल सुरक्षाकर्मी ज्योतिभूषण शर्मा को ईलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी।बताया जाता है कि रविवार को अवकाश के दिन वर्कशॉप पूरी तरह से वीरान रहता है इसी बात का फायदा उठा स्थानीय बदमाश युवक जो कबाड़ चोरी का काम करते है  करीब बारह से पन्द्रह की सँख्या में दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे इएंडम वर्कशॉप के पिछले हिस्से की चाहर दिवारी फांद कर भीतर प्रवेश कर लोहे की कटिंग कर रहे थे ,आवाज सुनकर मौके पर ड्यूटी में तैनात एसईसीएल के सुरक्षाकर्मी ज्योतिभूषण शर्मा आवाज देते हुए वर्कशॉप के पीछे पहुँचा तो बदमाश गाली गलौच करते हुए उस पर पत्थर बरसाने लगे जिस्से सुरक्षाकर्मी को सिर,मुंह,पैर में चोटे आई है।घटना में खून से लथपथ हालत में सुरक्षा विभाग की वाहन से उसे अस्पताल लाया गया उपचार बाद पुलिस को लिखित में घटना की शिकायत  की गई है।बता दे कि करीब सात आठ माह पूर्व भी ओसीएम साइडिंग में दो सुरक्षा कर्मियों पर दिनदहाड़े कबाड़ चोरो ने हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।ड्यूटी में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों पर हमले की घटना से लोग अब ड्यूटी जाने कतराने लगे है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57