अपराध

ठाणे में लिव-इन पार्टनर ने युवती के किए टुकड़े-टुकड़े

ठाणे में लिव-इन पार्टनर ने युवती के किए टुकड़े-टुकड़े

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/महाराष्ट्र के मीरा रोड कस्बे में किराए के घर में कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने 32 वर्षीय युवती की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी।
नयानगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि नृशंस हत्या आकाशगंगा बिल्डिंग की सातवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 704 में हुई, हालांकि जघन्य हत्या की तारीख का पता नहीं चला है।

अपराध का पता आज शाम तब चला, जब कुछ पड़ोसियों ने बंद फ्लैट से दरुगध आने की शिकायत की और पुलिस को सूचित किया।

नयानगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़ा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वहां उन्होंने युवती का शरीर कई टुकड़ों में कटा हुआ था और कुछ टुकड़े गायब थे या कथित तौर पर निपटाए गए थे।

युवती की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है, जो अपने 56 वर्षीय साथी मनोज एस. के साथ आकाशगंगा भवन में किराये के फ्लैट में 3 साल से रह रही थी।

पुलिस ने हत्यारे लिव-इन पार्टनर को तलाशने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।

नवंबर 2022 में दिल्ली में महाराष्ट्र के पालघर जिले की रहने वाली श्रद्धा वाकर की हत्या के अलावा, इस सप्ताह इस क्षेत्र से यह दूसरी युवती की जघन्य हत्या है।

इससे पहले, पिछले सप्ताह के अंत में एक महिला के शरीर को दो टुकड़ों में काटकर पास के भायंदर शहर में उत्तान बीच के पास फेंक दिया गया था।

Buth ram

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!